Posts

Showing posts from June, 2021

पेट संबंधी रोग को दूर करने के लिए अनार के पत्ते, दाने , छिलके का उपयोग कैसे करे - Aanr khane ke Fayade

Image
पेट संबंधी रोग को दूर करने के लिए  अनार के पत्ते, दाने , छिलके  का उपयोग कैसे करे      अनार बहुत ही स्वादिष्ट और गुणकारी फल होता है , पेट संबंधी रोग को दूर करने के लिए और रक्त की वृद्धि के लिए अनार में बहुत ही गुणकारी तत्व पाए जाते हैं । अनार खाने व रस पीने से मस्तिष्क को भरपूर शक्ति मिलती है और याददाश्त की शक्ति में भी वृद्धि होती है । अनार  पित्त और कफ  से उत्पन्न होने वाले सभी रोग विकारों को दूर करता है । एनीमिया के रोगियों के लिए अनार सबसे गुणकारी औषधि है , अनार का रस पीने से कुछ ही दिनों में रक्त की वृद्धि होने से रक्त अल्पता नष्ट होती है । अनार में कौन सा विटामिन होता है  अनार में फाइबर, विटामिन KC, और विटामिन B , आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं | अनार के रस के गुणकारी लाभ और औषधीय गुण 50 ग्राम अनार के रस में छोटी इलायची के बीजों का चूर्ण और सोंठ का चूर्ण आधा-आधा ग्राम मिलाकर पीने से मूत्रा घात में बहुत लाभ होता है । अनार का रस 10 ग्राम मात्रा में लेकर उसमें भुना पर सफेद जीरा 5 ग्राम और गुड़ मिलाकर...